Dhanbad News : बीबीए एलएलबी व बी-फार्मा में नामांकन को लेकर आज से खुलेगा चांसलर पोर्टल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अंतर्गत सत्र 2025–2029/2030 के लिए बीबीए एलएलबी और बीफार्मा पाठ्यक्रमों में नामांकन के चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू की गई है.

विज्ञापन

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अंतर्गत सत्र 2025–2029/2030 के लिए बीबीए एलएलबी और बीफार्मा पाठ्यक्रमों में नामांकन के चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू की गई है. इसके लिए चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. अधिसूचना के अनुसार बीबीए एलएलबी (पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम) में आसर्फी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एजुकेशन, धनबाद में कुल 23 सीटें उपलब्ध हैं. वहीं बीफार्मा (चार वर्षीय पाठ्यक्रम) के लिए एचजीएफए कॉलेज ऑफ फार्मेसी, बोकारो में सात सीटों पर नामांकन होगा. चांसलर पोर्टल बुधवार से खुलेगा और 15 फरवरी 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे. मेधा सूची 16 फरवरी को जारी की जाएगी. दस्तावेज सत्यापन 16 से 19 फरवरी तक संबंधित कॉलेजों में होगा. नामांकन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी निर्धारित है.

आरएसपी कॉलेज के छात्रों ने डीएसडब्ल्यू को सौंपा ज्ञापन

आरएसपी कॉलेज के स्नातकोत्तर कॉमर्स विभाग के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार बीबीएमकेयू के डीएसडब्ल्यू डॉ पुष्पा कुमारी को ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय द्वारा विषय परिवर्तन पर कड़ी आपत्ति जतायी. छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से जारी एडमिट कार्ड में उनके विषय कंप्यूटर एप्लीकेशन इन बिजनेस कम्युनिकेशन के स्थान पर इकोनॉमिक्स दर्शाया गया है, जिससे छात्रों में भ्रम और चिंता की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola