ePaper

Dhanbad News: तानाशाही चला रही मौजूदा केंद्र सरकार : कमलेश

Updated at : 09 Feb 2026 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: तानाशाही चला रही मौजूदा केंद्र सरकार : कमलेश

Dhanbad News: महुदा में कांग्रेस का कार्यकर्ता मिलन समारोह

विज्ञापन

Dhanbad News: महुदा में कांग्रेस का कार्यकर्ता मिलन समारोहDhanbad News: कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने रविवार को महुदा स्थित रवि महतो स्मारक उच्च विद्यालय में कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया. समारोह में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पर्यवेक्षक अशोक चौधरी आदि शामिल हुए. जलेश्वर महतो ने पार्टी के पदाधिकारियों का बुके देकर स्वागत किया. समारोह में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार तानाशाही चला रही है. संविधान की धज्जियां उड़ायी जा रही है. लोकसभा के हमारे नेता को बोलने नहीं दिया जा रहा है. इससे पता चलता है कि लोकतंत्र कहां है. कांग्रेस पार्टी इसके विरोध में सड़क से सदन तक विरोध कर रही है. उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड को विश्व पटल पर नया विजन देने का काम किया है. उन्होंने निवेशकों को आकर्षित किया है. निकाय चुनाव पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में समर्थन कर रही है. 48 नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस पार्टी समर्थित नौ प्रत्याशी हैं.

राजनीति में उतार-चढ़ाव होते रहता हैं : जलेश्वर

पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव होते रहता है. इससे घबराने की बात नहीं है. मिलन समारोह में जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, राशिद रजा, शमशेर आलम, रविन्द्र वर्मा, सुधांशु शेखर झा, प्रो डीके सिंह, संजय जायसवाल, अवधेश पासवान, राम गोपाल भुवानियां, सुंदर प्रसाद यादव, असलम मंसुरी, सुमित महतो, सुनिल सिंह, राजकुमार यादव, राहुल महतो, गजाधर महतो, मुखिया सूर्यकांत महतो, पूर्व जिप सदस्य संतोष महतो, सुकदेव महतो, परमेश्वर रवानी, चक्रधारी महतो, रोबिन पाल, मासूम खान, सुभाष बंसल, दीनानाथ केवट, श्रवण गुप्ता, टीएन तिवारी, हराधन पांडेय, दिनेश अग्रवाल, नमन अग्रवाल, अनिल चंद्र यादव, कंठी सिंह आदि थे.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola