डीएवी कुसुंडा : 12वीं में बृस्टि, विभा व अरिजीत स्कूल टॉपर

Updated at : 14 May 2024 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
डीएवी कुसुंडा : 12वीं में बृस्टि, विभा व अरिजीत स्कूल टॉपर

Bristi, Vibha and Arijit school topper in 12th

विज्ञापन

केंदुआ.

डीएवी पब्लिक स्कूल कुसुंडा के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा. 10वीं में विद्यालय के छात्र अंकित कुमार ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉपर रहे. लवली आनंद ने 94.4 प्रतिशत तथा हर्षवर्धन ने 93.6 प्रतिशत अंक हासिल किया है. वहीं 12वीं आर्ट्स में बृस्टि सिकदर ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, अनुष्का शेखर झा 95% अंक के साथ द्वितीय तथा अत्याशा चौहान 92% के साथ तृतीय स्थान पर रहे. वाणिज्य में रिया 87 प्रतिशत हासिल कर स्कूल में अव्वल रही. विभा चौहान 84.4 % व डॉली कुमारी 84% अंक के साथ द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. विज्ञान संकाय में अरिजीत कुमार माजी ने 91 प्रतिशत के साथ प्रथम, कुमारी मुस्कान 90.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा साक्षी कुमारी ने 90 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया. विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती झूमा महता ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है.

झारखंड पब्लिक स्कूल में 10वीं में एकता गुप्ता अव्वल, बरवाअड्डा.

झारखंड पब्लिक स्कूल बड़ाजमुआ- बरवाअड्डा के छात्र, छात्राओं ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया. इसमें एकता गुप्ता 92.6 प्रतिशत अंक हासिल स्कूल टॉपर बनीं. वहीं शुभम कुमार ने 91.6 प्रतिशत व आर्यन कुमार सिंह ने 90.2 प्रतिशत अंक लाकर क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. स्कूल के 80 प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. छात्र, छात्राओं के इस सफलता पर स्कूल के अध्यक्ष नंदलाल महतो, निदेशक बिप्लब महतो व प्राचार्य शैलेंद्र भट्ट ने खुशी जाहिर करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola