Breaking News: विधानसभा चुनाव से पहले चेकिंग तेज, बंगाल सीमा पर कार से 11.38 लाख रुपए बरामद

Updated:
विज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम में बनाए गए हैं कई चेक पोस्ट. चेकिंग अभियान तेज.

Breaking News: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले चेकिंग अभियान तेज हो गया है. झारखंड-बंगाल सीमा से 11.38 लाख रुपए दो कार से बरामद हुए हैं.

विज्ञापन

Breaking News|Jharkhand Chunav 2024|मैथन (धनबाद), अरिंदम : झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले चेकिंग अभियान तेज हो गया है. इसी कड़ी में धनबाद जिले में झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा से 11.38 लाख रुपए दो कार से बरामद हुए हैं. दोनों कार के मालिकों से पूछताछ की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डीबुडीह चेकपोस्ट पर मैथन पुलिस ने की जांच

झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा के डीबुडीह चेकपोस्ट पर शुक्रवार की रात मैथन पुलिस ने दो वाहनों से इतनी बड़ी राशि जब्त की है. दोनों वाहनों के मालिक से मैथन पुलिस पूछताछ कर रही है. पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

एक कार से 10 लाख, दूसरी कार से मिले 1.38 लाख रुपए

मैथन पुलिस ने बताया कि एक कार से 10 लाख रुपए बरामद हुए जबकि दूसरी कार से एक लाख 38 हजार रुपए मिले हैं. दोनों वाहन पश्चिम बंगाल से झारखंड में प्रवेश कर रहे थे. इसी दौरान वाहन की जांच-पड़ताल की गई, तो यह राशि उनसे बरामद हुई.

सीईओ झारखंड ने प्रवर्तन एजेंसियों के साथ की समीक्षा बैठक

चुनाव से पहले झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सभी प्रवर्तन एजेंसियों के सीनियर ऑफिसर्स के साथ लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं. उन्होंने अफसरों से कहा है कि स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सभी एजेंसियां आपस में समन्वय स्थापित करके काम करें. किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. चुनाव को प्रभावित करने वाले सभी कारकों पर पैनी नजर रखें.

अब तक सवा करोड़ रुपए से अधिक के सामान और नकद जब्त

झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गई. इसके बाद से अब तक सवा करोड़ रुपए के अवैध सामान और नकदी की जब्ती हुई है. सबसे अधिक 26.51 लाख रुपए मूल्य की जब्ती पलामू जिले में हुई है. रांची और चतरा जिले से 15 लाख रुपए से अधिक के अवैध सामान और नकदी एजेंसियों ने जब्त की है. सरायकेला-खारसावां और हजारीबाग जिले में 10 लाख से अधिक की जब्ती हुई है. 64.12 लाख रुपए झारखंड पुलिस ने जब्त किए हैं. वाणिज्य कर विभाग ने 28.28 लाख रुपए और आबकारी विभाग ने 24.03 लाख रुपए के सामान जब्त किए हैं.

Also Read

Jharkhand Assembly Election 2024: 2005 के बाद पलामू प्रमंडल में राजद व जदयू का दबदबा खत्म

Jharkhand Chunav: चतरा सीट LJP के खाते में जाने से BJP कार्यकर्ता मायूस, टिकट के लिए लगा रहे दिल्ली और पटना का दौड़

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola