धनबाद : भाजपा चुनाव समिति की बैठक आज

Photo: Social Media
भाजपा चुनाव समिति की बैठक बुधवार को नहीं हो सकी. ऐसे में धनबाद,चतरा समेत अन्य लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी की दूसरी सूची पर मंथन नहीं हो सका है.
धनबाद : भारतीय जनता पार्टी धनबाद लोकसभा संचालन समिति तथा लोकसभा कोर समिति की बैठक पार्टी के जिला कार्यालय में गुरुवार को होगी. इसमें मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल होंगे. यह जानकारी बुधवार को भाजपा धनबाद लोकसभा क्षेत्र के संयोजक सत्येंद्र कुमार ने यहां दी.बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, सांसद पीएन सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, चुनाव संचालन समिति के सदस्य सह पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, रागिनी सिंह, डब्लू बाउरी, अंबिका खवास, विभाष महतो, मुकुल ओझा, नंदू अग्रवाल, विनोद गुप्ता, अमर मंडल, वीरेंद्र हांसदा, चंद्रशेखर सिंह शामिल होंगे.
नहीं हो सकी भाजपा चुनाव समिति की बैठक, अब 8 को प्रत्याशी पर मंथन
भाजपा चुनाव समिति की बैठक बुधवार को नहीं हो सकी. ऐसे में धनबाद,चतरा समेत अन्य लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी की दूसरी सूची पर मंथन नहीं हो सका है. अब आठ मार्च को बैठक होने की संभावना है. बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई थी. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित होने वाले थे. परंतु अपरिहार्य कारणों से बैठक स्थगित कर दी गयी है. इधर धनबाद से भाजपा के टिकट के कई दावेदार मंगलवार से ही दिल्ली में जमे हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










