सरायढेला में भोक्तिया पर्व 13 से, होंगे कई कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

14 मई को छऊ नृत्य, 15 को खरोठा आर्केस्ट्रा का होगा आयोजन

विज्ञापन

धनबाद.

श्रीश्री चरक पूजा समिति ग्राम पंचायत सरायढेला की ओर से चार दिवसीय भोक्तिया पर्व 13 मई को संजोत के साथ शुरू होगा. समिति के संरक्षक शिव प्रसाद महतो ने बताया कि 13 मई को संजोत के साथ भोक्तिया पर्व को निर्विघ्न पार करने के लिए बूढ़ा बाबा (शिव बाबा) से प्रार्थना कर संकल्प लेंगे. इस दिन 70 भक्त तालाब में स्नान कर पैता धारण करेंगे. वे नंगे पांव घूमेंगे व बिना नमक के निरामिष भोजन ग्रहण करेंगे. 14 मई को निर्जल उपवास रखकर शाम को तालाब में स्नान कर शिव मंदिर में भोलेनाथ की आराधना के साथ ढाक सिद्धा पूजा करेंगे. गाजन होगा. इसमें भोक्तिया भजन-कीर्तन करेंगे. रात में छऊ नृत्य का कार्यक्रम होगा. 15 मई को भोक्तिया शरीर में कील चुभोकर 35 फीट ऊंचे चरखी पर घूम आराधना करेंगेऔर चरखी से बताशा, पेड़ा प्रसाद के रूप में लुटायेंगे. इस दिन से भोक्तिया नमक ग्रहण करेंगे. इस दिन रात में खरोठा आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम है. 16 मई का नार्ता पर्व होगा. कार्यक्रम को लेकर समिति के संतोष महतो, तारा रजवार, अमर रजवार, अमित महतो, अजय रविदास, मुखिया महतो, दिलीप महतो, छुटू महतो, शंकर महतो, कालाचंद महतो, हीरालाल महतो, रतन महतो, बबलू महतो, कुलदीप, भीम, रंजीत, आकाश, अर्जुन, संजय, विशाल आदि सक्रिय हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola