ePaper

एसीबी से शिकायत करने वाले ठेकेदार को बलियापुर बीडीओ ने भेजा नोटिस

Updated at : 28 Apr 2024 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
एसीबी से शिकायत करने वाले ठेकेदार    को बलियापुर बीडीओ ने भेजा नोटिस

एसीबी की कार्रवाई के बाद बलियापुर प्रखंड कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बलियापुर. एसीबी द्वारा शुक्रवार को बलियापुर प्रखंड कार्यालय में 15वें वित्त आयोग के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर जयंत कुमार दे को 30 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किये जाने के बाद दूसरे दिन शनिवार को कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा, वहीं गिरफ्तार पंचायत राज विभाग के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर जयंत कुमार दे को शनिवार को जेल भेज दिया गया. इससे पूर्व सदर अस्पताल में उसका मेडिकल कराया गया. एसीबी की टीम ने छापेमारी के बाद ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर के कक्ष में ताला बंद कर चाबी महिला पंचायत सेवक को सौंप दी थी. शनिवार को चाबी बीडीओ को सौंपी गयी. एसीबी की टीम पेवर्स ब्लॉक बिछाने संबंधित दोनों योजनाओं का संचिका अपने साथ ले गयी है. बीडीओ ने ठेकेदार को भेजा नोटिस इधर, इस मामले में बलियापुर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने ठेकेदार मोहम्मद इरशाद को नोटिस भेजा है. 24 घंटे के अंदर उक्त दोनों योजनाओं से संबंधित राशि की विस्तृत विवरणी, वाउचर कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा गया है. ताकि योजनाओं की राशि का भुगतान किया जा सके. नोटिस में कहा है कि समाचार पत्रों के माध्यम पता चला है कि दोनों योजनाओं काम पूरा कर लिया गया है. शेष राशि भुगतान के लिए ब्लॉक को-आर्डिनटेर जयंत कुमार दे घूस मांग कर रहा था, लेकिन इस संबंध में कभी बीडीओ को नहीं बताया गया और ना ही कोई शिकायत की गयी. जयंत कुमार दे को वर्ष 18-19 में 15वें वित्त आयोग के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर के रूप में बहाल किया गया था. वह बलियापुर ब्लॉक में छह साल से कार्यरत है. ठेकेदार ने एक माह पूर्व की थी एसीबी में शिकायत : विदित हो कि बड़ादाहा पंचायत के बंदरचुआं हरि मंदिर परिसर व चांदकुईयां पंचायत के गोलमारा हरि मंदिर परिसर में पेवर्स ब्लॉक बिछाने के कार्य के एवज में ठेकेदार से 30 हजार रुपये घूस लेते एसीबी ने शुक्रवार की दोपहर जयंत कुमार दे को गिरफ्तार किया था. शिकायतकर्ता ठेकेदार मोहम्मद इरशाद ने एसीबी को एक माह पूर्व घूस मांगने की शिकायत की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola