बीसीसीएल है तो धनबाद है, विकास के लिए सबका सहयोग जरूरी : मनोज

Updated:
विज्ञापन

बीसीसीएल  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बीसीसीएल की वार्षिक आम बैठक में सीएमडी मनोज कुमार ने कोयला उत्पादन, सुरक्षा और आधुनिकीकरण पर जोर देते हुए धनबाद के विकास के लिए सभी के सहयोग की अपील की।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद.

विज्ञापन

कोयला भवन मुख्यालय में बीसीसीएल की वार्षिक आम बैठक में शुक्रवार को सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कंपनी की भविष्य की रणनीति सबके सामने रखी. उन्होंने कहा कि बीसीसीएल है तो धनबाद है. कंपनी सुदृढ़ होगी तो धनबाद भी सुदृढ़ होगा. कंपनी के विकास के लिए धनबाद के सभी जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और सभी स्टेकहोल्डरों का सहयोग जरूरी है. सीएमडी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी के प्रदर्शन की समीक्षा की. कहा कि आने वाले वर्षों में कोयला उत्पादन बढ़ाने, खनन कार्यों के आधुनिकीकरण, कोकिंग कोल वाशरी परियोजनाओं, डिजिटल बदलाव, सुरक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता व वित्तीय प्रदर्शन को प्राथमिकता दी जायेगी.बैठक में शेयरधारकों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कंपनी की भविष्य की रणनीति और विकास योजनाओं की जानकारी दी. अंत में बीसीसीएल प्रबंधन ने पारदर्शी कॉरपोरेट गवर्नेंस, परिचालन उत्कृष्टता और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी. बैठक में कोयला मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सनोज कुमार झा तथा कोल इंडिया के निदेशक (मार्केटिंग) मुकेश चौधरी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए. वहीं निदेशक (एचआर) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी-ऑपरेशन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी-पीएंडपी) राजीव कुमार सिन्हा, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार, मुख्यालय व क्षेत्रों के महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी तथा कंपनी के शेयरधारक मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola