– मारपीट में घायल बरटांड़ के युवक की इलाज के दौरान मौत, हंगामा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
26 मार्च को पत्नी को ससुराल पहुंचाने जा रहे युवक के साथ बलियापुर रोड में हुई थी मारपीट
विज्ञापन
धनबाद,
26 मार्च को बलियापुर रोड में हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल बरटांड़ के मोचीकुल्ही निवासी चंदन कुमार दास (23) की रविवार की रात एशियन द्वारिका दास जालान अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. चंदन की मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों व मोचीकुल्ही के लोगों ने हंगामा किया. सूचना पर पहुंची धनबाद पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया. चंदन की ससुराल बलियापुर के परसबनिया में है. 26 मार्च को वह पत्नी व बच्चों के साथ परसबनिया जा रहे थे. तभी बलियापुर के ओरभीठा गांव के कुछ युवकों ने रास्ते में उन्हें रोककर मारपीट की. इसमें चंदन का पेट फट गया था. उन्हें पहले एसएनएमएमसीएच व बाद में जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मामले को लेकर रविवार की सुबह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोचीकुल्ही के लोग व बसपा के नेता एशियन द्वारिकादास जालान अस्पताल परिसर में जुटे थे. बलियापुर पुलिस के अधिकारी भी युवक का बयान लेने के लिए अस्पताल पहुंची थी. बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह जोन प्रभारी सुबल दास, धनबाद जिलाध्यक्ष अभय कुमार व लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन