Dhanbad News: दुर्गापूजा में शहर की सभी एंट्री पर लगेंगे बैरियर : एसएसपी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुर्गा पूजा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रहे, इसके लिए धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने मंगलवार को शहर के प्रमुख चौक-चौराहों व व्यस्त मार्गों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई निर्देश दिये.

विज्ञापन

– दुर्गा पूजा को लेकर एसएसपी ने किया निरीक्षण

– प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

– शहर के सभी एंट्री प्वाइंट पर बैरियर लगाकर सघन वाहन जांच के निर्देश

वरीय संवाददाता, धनबाद.

दुर्गा पूजा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रहे, इसके लिए धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने मंगलवार को शहर के प्रमुख चौक-चौराहों व व्यस्त मार्गों का निरीक्षण किया. उन्होंने सिटी सेंटर, श्रमिक चौक, बैंक मोड़, मटकुरिया चेक पोस्ट, धनसार चौक, नया बाजार, वासेपुर, पांडरपाला, कांको मठ, विनोद बिहारी चौक, मेमको मोड़ समेत भीड़-भाड़ वाले इलाकों का जायजा लिया.

इस दौरान ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय थाना प्रभारी व अन्य अधिकारियों और जवानों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार के समय अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग तैयार कर पब्लिक को पहले से सूचित करें.

दो लेयर में होगी सुरक्षा व्यवस्था

एसएसपी ने कहा कि दो लेयर में जिले की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता की जाये. आसपास के जिलों व बंगाल सीमा से लगे सभी एंट्री प्वाइंट व शहर के सभी एंट्री प्वाइंट पर बेरियर लगाकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जाये. पंडालों व भीड़भाड़ वाले स्थानों के पास अनुशासित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. वहीं जहां-तहां खड़े वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा में सुरक्षा व ट्रैफिक दोनों की चुनौती होती है. ऐसे में पंडालों के आसपास विशेष बल की तैनाती होगी. उन्होंने जवानों को चौक-चौराहों पर मुस्तैदी से ड्यूटी करने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये.

पूजा पंडाल से दूर रखें वाहन

एसएसपी ने लोगों से अपील की कि दुर्गा पूजा के दौरान निजी वाहनों को पूजा पंडालों से दूर सुरक्षित स्थान अथवा निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें. दो पहिया वाहन में अतिरिक्त सुरक्षा लॉक (ताला जंजीर) का इस्तेमाल करें. नशे में वाहन न चलाएं. यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन को सहयोग करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola