बंटू उर्फ धन्नू शर्मा ने जेल में रितेश को किया था रिसीव

Updated:
विज्ञापन

गैंगस्टर अमन सिंह हत्याकांड की सीआइडी जांच में खुलासा

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद.

धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हुई हत्या के मामले में सीआइडी की जांच में यह बात सामने आयी है कि रितेश यादव उर्फ सुरेंद्र महतो को धनबाद जेल में पहले से बंद बंटू उर्फ धन्नू शर्मा ने रिसीव किया था. इसके बाद उसे जेल के बैरक में अपने साथ रखा था. इसके बाद दोनों ने आठ दिनों तक गैंगस्टर अमन सिंह की रेकी कर हर गतिविधि की जानकारी ली. फिर तीन दिसंबर 2023 को मौका पाते ही रितेश ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी.

जेल के अंदर कैसे पहुंची पिस्टल :

जांच में यह बात सामने आयी है कि धनबाद जेल में बंद सतीश गांधी ने दूसरे धर्म की महिला से शादी की है. इस महिला का भाई जेल से करीब 200 मीटर की दूरी पर चाउमिन का दुकान लगाता था. यहीं से सतीश सहित अन्य आरोपियों के लिए जेल में खाना पैक कर भेजा जाता था. उसी दौरान पिस्टल भी जेल के अंदर पहुंचाया गया. पिस्टल जेल में बंद सजायाफ्ता पिंटू सिंह ने रिसीव किया और आसानी से अंदर ले गया. घटना के बाद रितेश से पिस्टल लेकर पिंटू ने ही छिपाया था, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद किया था. जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि बाहर से जेल के अंदर आने वाले सामान की जांच के लिए लगायी गयी फ्रिस्किंग मशीन खराब थी.

वारदात में जेल के बाहर मोस्ट वांटेड आशीष व रिंकू और जेल के अंदर आठ लोग थे शामिल :

अमन सिंह की हत्या की जांच कर रही सीआइडी ने यह पाया है कि वारदात को अंजाम देने में अभी तक 10 लोगों की संलिप्तता सामने आयी है. इनमें जेल के बाहर से तीन राज्यों यूपी, बिहार और झारखंड का मोस्ट वांटेड आशीष रंजन के अलावा इलाहाबाद का रिंकू सिंह शामिल था. जबकि जेल के अंदर रितेश यादव (सुरेंद्र महतो), विकास बजरंगी, सतीश गांधी, पिंटू सिंह उर्फ जैनेंद्र कुमार, शहजाद कुरैशी, चंदन यादव, अभिमन्यु सिंह व बंटी उर्फ धन्नू शर्मा शामिल था.

हत्या के दिन अमन सिंह के यूपी वाले घर में मौजूद था रिंकू सिंह :

सीआइडी जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि जिस दिन अमन सिंह की धनबाद जेल में हत्या की गयी थी, उस दिन आरोपी रिंकू सिंह यूपी स्थित अमन सिंह के घर पर मौजूद था. अमन की हत्या की सूचना के बाद वह वहां से निकल गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola