एके राय की जयंती कल, बीबीएम कॉलेज में होगा कार्यक्रम
एके राय की जयंती पर होगा कार्यक्रम
बलियापुर. बीबीएम इंटर कॉलेज में गुरुवार को विनोद बिहारी महतो इंटर महाविद्यालय सह विनोद बिहारी महतो इंटर महाविद्यालय विकास समिति की एक बैठक आनंद भवन में पूर्व विधायक आनंद महतो की अध्यक्षता में हुई. उसमें पूर्व सांसद एके राय की 15 जून को 90वीं जयंती मनाने का निर्णय लिया गया. उसी दिन विश्व पर्यावरण दिवस को देखते हुए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. यूपीएससी, जेपीएससी, नीट, जेइइ मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में पूर्व विधायक आनंद महतो, सचिव गणेश चन्द्र महतो, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रवाल, प्राचार्य डॉ राकेश कुमार महतो, सुनील कुमार महतो, प्रो वरुण सरकार, सुशील कुमार महतो आदि थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए