Dhanbad News: एक्टिव लर्निंग से बच्चों का समग्र विकास : पुरकायस्थ
Dhanbad News: टाटा डीएवी सिजुआ में शिक्षकों की क्षमता निर्माण कार्यशाला
Dhanbad News: टाटा डीएवी सिजुआ में शिक्षकों की क्षमता निर्माण कार्यशाला Dhanbad News: टाटा डीएवी सिजुआ में रविवार को क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गयी. इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराया था. इसमें स्कूल के 58 शिक्षकों ने भाग लिया. विशेषज्ञ शिक्षक अमित कुमार सिंह व श्वेता पुरकायस्थ ने कहा कि एक्टिव लर्निंग के माध्यम से बच्चों को न केवल विषयवस्तु से जोड़ा जा सकता है बल्कि उनके संज्ञानात्मक कौशलों का समग्र विकास भी संभव है. शिक्षकों को यह समझाया गया कि कैसे बच्चों को क्रिएटिव बनाया जाये. प्राचार्य चंद्रानी बनर्जी ने कहा कि शिक्षक स्वयं ऊर्जावान और सकारात्मक रहेंगे, तभी वे छात्रों को अपना सर्वोत्तम दे पायेंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए