Dhanbad News: निरसा का आमकुड़ा गांव, जहां हर वोटर जागरूक
पश्चिम बंगाल के बॉर्डर से सटे झारखंड के निरसा विधानसभा का पहला गांव है आमकुड़ा. यहां हर मतदाता चुनाव को लेकर जागरूक दिखा. यहां खास बात यह थी कि मतदाता अपना वोट डालने के बाद गांव के दूसरे लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर बूथ तक ला रहे थे.
धनबाद.
पश्चिम बंगाल के बॉर्डर से सटे झारखंड के निरसा विधानसभा का पहला गांव है आमकुड़ा. यहां हर मतदाता चुनाव को लेकर जागरूक दिखा. निरसा के आमकुड़ा स्थित पंचायत भवन में बने मतदान केंद्र के बूथ संख्या 266 में सुबह सात बजे से मतदाताओं का जुटान होना शुरू हो गया था. यहां पहली बार वोट करने वालों के साथ-साथ बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर उत्साह दिखा. इस बूथ की खास बात यह थी कि मतदाता अपना वोट डालने के बाद गांव के दूसरे लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर बूथ तक ला रहे थे. दोपहर एक बजे तक गांव के 60 प्रतिशत लोगों ने वोट कर दिया था. यहां शाम तक मतदान हुआ. पश्चिम बंगाल के बॉर्डर से सटा होने के कारण यहां बंगाली समुदाय से जुड़े वोटरों की संख्या अधिक है.
आपके शहर में
बुजुर्ग वाेटरों काे मतदान कराने में तत्पर दिखे ग्रामीण :
आमकुड़ा स्थित पंचायत भवन में बने बूथ में बुजुर्गाें व दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था थी. हालांकि बुजुर्गों व दिव्यांग मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने व मतदान कराने को लेकर ग्रामीणों ने स्वयं व्यवस्था की थी. सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक यहां मतदान की प्रक्रिया चली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए