शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
सड़क हादसे में एक की मौत
बुधवार की रात 9 बजे कतरास फोरलेन पथ से लिलोरी मंदिर जाने वाले रास्ते के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मधुबन सोनानगर निवासी निर्मल चौहान ( 38) की मौत हो गयी. बताया जाता है कि स्व.मुनारी चौहान का पुत्र निर्मल चौहान अपनी भांजी की शादी समारोह में भाग लेने लिलौरी मंदिर आया था. शादी की रस्म पूरी कर निर्मल फोरलेन से आ रहा था, तभी लिलौरी मंदिर की ओर से आ रहे चारपहिया अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद परिजन घायल अवस्था में स्थानीय नर्सिंग होम ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित दिया. मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए