घटवाल/ घटवार आदिवासी महासभा का एक धड़ा करेगा मतदान
Updated at : 08 Apr 2024 12:54 AM (IST)
विज्ञापन

एक धड़ा ने मतदान का किया था बहिष्कार
विज्ञापन
धनबाद.
घटवाल/घटवार आदिवासी महासभा का एक धड़ा लोकसभा चुनाव में मतदान करेगा. यह निर्णय रविवार को यहां रमेश राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया. बैठक में गिरिडीह एवं धनबाद लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारी मौजूद थे. पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष राय, सहदेव प्रसाद सिंह, महावीर सिंह, गोपाल राय, प्रेम राय सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में वोट बहिष्कार का फैसला उचित नहीं है. यह किसी का व्यक्तिगत निर्णय हो सकता है, समाज का नहीं. घटवाल/घटवार आदिवासी महासभा के सदस्य मतदान करेंगे. ज्ञात हो कि समाज के कुछ लोगों ने कुछ दिन पहले वोट बहिष्कार की बात कही थी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




