नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट हों : सांसद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पुटकी : करकेंद स्थित नेहरू पार्क में सोमवार को धनबाद जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकेश राज ने की. इसमें मुख्य अतिथि धनबाद सांसद पीएन सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होता है. उन्होंने […]
विज्ञापन
पुटकी : करकेंद स्थित नेहरू पार्क में सोमवार को धनबाद जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकेश राज ने की.
आपके शहर में
विज्ञापन
इसमें मुख्य अतिथि धनबाद सांसद पीएन सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होता है. उन्होंने आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की. विशिष्ट अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा थे.
मौके पर पार्षद सावित्री देवी, शोभा देवी, प्रदेश मंत्री ईश्वरचंद्र प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, रामदेव महतो, राजकुमार अग्रवाल, नितिन भट्ट, अमरजीत कुमार, देवाशीष पाल, अमलेश सिंह, सुरेश महतो, आनंद खंडेलवाल, सदानंद वर्णवाल, राजीव महतो, मनीष सिन्हा, कृष्णा मोदी, गोविंदा राउत, अशोक सिन्हा, संजय महतो, सागर रवानी, धीरज रवानी, कपिलदेव पासवान, महेंद्र वर्णवाल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन