कैट में बीआइटी के कई छात्रों ने पायी सफलता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2020 9:08 AM

विज्ञापन

बलियापुर : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोझीकोड द्वारा शनिवार को घोषित कॉमन एडमिशन टेस्ट के परिणाम में बीआइटी सिंदरी के कई छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है. कैट परीक्षा का आयोजन मैनेजमेंट कोर्सेज में एडमिशन के लिए किया जाता है. इस वर्ष जारी परिणाम में संस्थान के दूरसंचार विभाग की त्रिशिता दास गुप्ता ने 98.6 […]

विज्ञापन

बलियापुर : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोझीकोड द्वारा शनिवार को घोषित कॉमन एडमिशन टेस्ट के परिणाम में बीआइटी सिंदरी के कई छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है. कैट परीक्षा का आयोजन मैनेजमेंट कोर्सेज में एडमिशन के लिए किया जाता है. इस वर्ष जारी परिणाम में संस्थान के दूरसंचार विभाग की त्रिशिता दास गुप्ता ने 98.6 पर्सेंटाइल अंक हासिल किया है.

असैनिक अभियंत्रण विभाग के रोहित राय को 97.13 पर्सेंटाइल अंक, यांत्रिकी अभियंत्रण विभाग के निखिल कुमार को 96.78, रासायनिक अभियंत्रण विभाग की अनुष्का को 96.29 तथा इसी विभाग के आयुष भार्गव को 93.01 पर्सेंटाइल अंक आया है. छात्रों की सफलता पर संस्थान के शिक्षक, परिजन गद्ग हैं. सफल छात्रों ने बताया कि बीआइटी के शिक्षकों का सफलता में महत्वपूर्ण योगदान है, जिन्होंने उचित मार्गदर्शन देकर उच्च शिक्षा के लिए हमेशा प्रेरित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola