सड़क चौड़ीकरण व अंडरग्राउंड केबलिंग से शहर में जलसंकट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : कभी सड़क चौड़ीकरण तो कभी अंडरग्राउंड केबलिंग करने वालों की वजह से शहरवासियों को जलसंकट झेलना पड़ रहा है. सड़क चौड़ीकरण करने वालों ने जहां चार जगहों पर पाइप को क्षतिग्रस्त किया, वहीं अंडरग्राउंड केबलिंग का काम कर रही कंपनी सात जगहों पर अब तक पाइप क्षतिग्रस्त कर चुकी है. यह स्थिति दो […]
विज्ञापन
धनबाद : कभी सड़क चौड़ीकरण तो कभी अंडरग्राउंड केबलिंग करने वालों की वजह से शहरवासियों को जलसंकट झेलना पड़ रहा है. सड़क चौड़ीकरण करने वालों ने जहां चार जगहों पर पाइप को क्षतिग्रस्त किया, वहीं अंडरग्राउंड केबलिंग का काम कर रही कंपनी सात जगहों पर अब तक पाइप क्षतिग्रस्त कर चुकी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
यह स्थिति दो माह के अंदर हुई है. पाइप क्षतिग्रस्त होने पर शहर को दो से तीन दिनों तक पानी के बिना रहना पड़ रहा है. इसे रोकने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किये गये हैं.
बैठक में निकाला जायेगा उपाय : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की बैठक पूर्व में बुलायी गयी थी, लेकिन किसी कारण से दोनों विभाग के अभियंता एक जगह नहीं हुए. अब मंगलवार को बैठक बुलायी गयी है. इस बैठक में तय होगा कि केबलिंग के काम के दौरान सावधानी बरती जाये. इसके लिए पेयजल विभाग पाइप लाइन का नक्शा देने वाला है, ताकि दोबारा पाइप नहीं टूटे.
कहां-कहां टूटी है पाइप
बाइपास में सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है. इस दौरान जलापूर्ति पाइप तीन बार क्षतिग्रस्त हुई है. मेमको के ठाकुरकुल्ही, बारामुड़ी, बाइपास, असर्फी अस्पताल के पास पाइप क्षतिग्रस्त हुई है. इधर, अंडरग्राउंड केबलिंग के दौरान मेमको मोड़ पेट्रोल पंप के पास, हाउसिंग कॉलोनी, गोल्फ ग्राउंड मेन गेट के पास, गोल्फ ग्राउंड के मेन गेट के आगे, हीरापुर हटिया मोड़, बरमसिया रेलवे लाइन के पास विनोद नगर, एलसी रोड हेम टावर के समीप पाइप क्षतिग्रस्त हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन