राजाबेड़ा रेलवे पुल के पास ट्रैक क्षतिग्रस्त, परिचालन बाधित

Updated at : 22 Nov 2019 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
राजाबेड़ा रेलवे पुल के पास ट्रैक क्षतिग्रस्त, परिचालन बाधित

फुसरो नगर/फुसरो : धनबाद और आद्रा रेल मंडल को जोड़ने वाले चंद्रपुरा-बोकारो स्टील सिटी रेल खंड पर राजाबेड़ा के पास दामोदर नदी पर बने पुल की दो नंबर पटरी क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना गुरुवार की सुबह छह बजे की है. इसके बाद दो नंबर रेल पटरी पर ट्रेनों व मालगाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया […]

विज्ञापन

फुसरो नगर/फुसरो : धनबाद और आद्रा रेल मंडल को जोड़ने वाले चंद्रपुरा-बोकारो स्टील सिटी रेल खंड पर राजाबेड़ा के पास दामोदर नदी पर बने पुल की दो नंबर पटरी क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना गुरुवार की सुबह छह बजे की है. इसके बाद दो नंबर रेल पटरी पर ट्रेनों व मालगाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया है. एक नंबर लाइन पर परिचालन जारी है.

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह एक मालगाड़ी दो नंबर रेलवे पटरी पर पुल पार कर रही थी. इसी दौरान पुल के मुंहाने के समीप लोहे का गाटर दब गया और पटरी क्षतिग्रस्त हो गयी. मालगाड़ी के चालक ने इसका आभास होने पर राजाबेड़ा हॉल्ट के केबिन सहित चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन को इसकी सूचना दी.

इसके बाद 6:30 बजे से दो नंबर लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गयी. इसके बाद रेलवे कर्मियों ने पहुंच कर युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कराया. मरम्मत कार्य में 50 से अधिक कर्मियों को लगाया गया है. शाम में धनबाद डीआरएम एके मिश्रा, एडीआरएम अशोक कुमार, को-ऑर्डिनेशन बीके सिंह, सीनियर डीएसओ एके राय सहित कई अधिकारी पहुंचे और मरम्मत कार्य में लगे कर्मियों व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

संभवत: शुक्रवार तक पटरी को ठीक कर परिचालन शुरू किया जा सकता है. क्षतिग्रस्त पटरी को काट कर हटा दिया गया है. लोहे के गाटर को ठीक किया जा रहा है. मालूम हो कि राजाबेड़ा रेलवे पुल का मेंटेनेंस कार्य पिछले कई माह से चल रहा है. साथ ही रंग-रोगन किया जा रहा है. यह कार्य जनवरी-फरवरी तक चलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola