विभिन्न क्षेत्रों में आज घंटों बाधित रहेगी बिजली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : धनबाद के फीडर व सब स्टेशन में गुरुवार को मरम्मत कार्य को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में बिजली घंटों बाधित रहेगी. बिग बाजार फीडर क्षेत्र में भी गुरुवार को चार घंटे बिजली नहीं रहेगी. सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक केबल जोड़ने का काम किया जायेगा. इस कारण नीलांचल कॉलोनी, चाणक्य नगर, बिग […]
विज्ञापन
धनबाद : धनबाद के फीडर व सब स्टेशन में गुरुवार को मरम्मत कार्य को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में बिजली घंटों बाधित रहेगी. बिग बाजार फीडर क्षेत्र में भी गुरुवार को चार घंटे बिजली नहीं रहेगी. सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक केबल जोड़ने का काम किया जायेगा.
विज्ञापन
इस कारण नीलांचल कॉलोनी, चाणक्य नगर, बिग बाजार, रघुनाथ नगर, शक्ति विहार कॉलोनी, सुगियाडीह आदि इलाकों में बिजली नहीं रहेगी. यह जानकारी सहायक अभियंता इरफान खान ने दी.
भूईंफोड़ क्षेत्र में चार घंटे बिजली नहीं रहेगी : गोविंदपुर. आमाघाटा सब स्टेशन से जुड़े धनबाद वन फीडर से गुरुवार को दिन 11 बजे से 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी. इससे धनबाद रोड, गोसाईंडीह, सबलपुर रोड, भूईंफोड़, सहयोगी नगर आदि इलाके प्रभावित रहेंगे.
बरवाअड्डा में आज 11 से तीन बजे तक बिजली नहीं
बरवाअड्डा. 33 केवी लाइन में मेंटेनेंस कार्य को लेकर गुरुवार पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक 11 हजार काशीटांड़ फीडर, मेमको मोड़ फीडर, बरवाअड्डा-2 फीडर, बिराजपुर फीडर एवं सोनरिया सब स्टेशन बंद रहेगा.
इससे मेमको मोड़, भेलाटांड़, सत्यम नगर, बजरंग विहार कॉलोनी, विज्ञान विहार कॉलोनी, कृषि बाजार, वीआइपी कॉलोनी, हवाई अड्डा, बिराजपुर, तिलैया, गोरगा, मोरपहाड़, मधुगोड़ा, कुलबेड़ा, यादवपुर, चरकपत्थर, खरनी, चुटियारो आदि इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. यह जानकारी सहायक अभियंता विनोद कुमार ने दी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन