जिला चेंबर की आम सभा में बैंक मोड़ चेंबर की नो इंट्री

Updated at : 17 Sep 2019 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
जिला चेंबर की आम सभा में बैंक मोड़ चेंबर की नो इंट्री

सात नवंबर को आम सभा धनबाद : जिला चेंबर की कार्यकारिणी की आपात बैठक सोमवार को रांगाटांड़ चेंबर कार्यालय में हुई. दुर्गापूजा व दीपावली में व्यस्तता को देखते हुए सात नवंबर को आम सभा बुलाने का निर्णय लिया गया. मौके पर बैंक मोड़ चेंबर सचिव प्रमोद गोयल के 30 लाख के फंड के आरोप के […]

विज्ञापन

सात नवंबर को आम सभा

धनबाद : जिला चेंबर की कार्यकारिणी की आपात बैठक सोमवार को रांगाटांड़ चेंबर कार्यालय में हुई. दुर्गापूजा व दीपावली में व्यस्तता को देखते हुए सात नवंबर को आम सभा बुलाने का निर्णय लिया गया. मौके पर बैंक मोड़ चेंबर सचिव प्रमोद गोयल के 30 लाख के फंड के आरोप के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया गया कि जिला चेंबर की आम सभा में बैंक मोड़ चेंबर भाग नहीं लेगा. बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने की.
बैठक में महासचिव चेतन गोयनका, कोषाध्यक्ष अशोक साव, पुराना बाजार चेंबर अध्यक्ष मो सोहराब, सचिव अजय नारायण लाल, पार्क मार्केट चेंबर अध्यक्ष संजीव चौरसिया, सचिव विनोद अग्रवाल, भूली चेंबर अध्यक्ष रामदास जी, धैया चेंबर अध्यक्ष खोखन दत्ता, टिंकू सरकार, , बरटांड़ चेंबर से सचिन गुप्ता, बाबू नंद व राज सिन्हा, पुटकी चेंबर से मुर्तजा खान, हटिया चेंबर से मनोरंजन सिंह, धनबाद मोटर डीलर एसोसिएशन से प्रेम प्रकाश, रांगाटांड़ चेंबर से संजय माकान, श्याम गुप्ता, सरायढ़ेला चेंबर से शीवाशीष पांडेय, प्रेम कुमार, छाताटांड़ चेंबर से राजेश गुप्ता, कतरास चेंबर से मनोज गुप्ता, नवागढ़ चेंबर से संजय दुबे, लोयाबाद चेंबर से सुनील पांडेय आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola