बैंक मोड़ में पार्किंग नहीं, सड़कों पर लगाये जाते हैं वाहन
धनबाद : सड़क चौड़ीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं, लेकिन जाम से शहर को मुक्ति नहीं मिल रही है. संडे हो या मंडे हर दिन लोग जाम में फंस रहे हैं. ऑफिस आवर व स्कूल की छुट्टी के समय तो स्थिति और भी विकट हो जाती है. शहर में मुख्यत: बैंक मोड़, श्रमिक […]
धनबाद : सड़क चौड़ीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं, लेकिन जाम से शहर को मुक्ति नहीं मिल रही है. संडे हो या मंडे हर दिन लोग जाम में फंस रहे हैं. ऑफिस आवर व स्कूल की छुट्टी के समय तो स्थिति और भी विकट हो जाती है. शहर में मुख्यत: बैंक मोड़, श्रमिक चौक, स्टील गेट में जाम की समस्या सबसे अधिक विकराल है. बैंकमोड़ की जाम की समस्या को लें. बैंकमोड़ से सिंदरी तक 44 करोड़ की लागत से फोर लेन बनी. लेकिन बैंक मोड़ में जाम से मुक्ति नहीं मिली.
आपके शहर में
70 फुट की सड़क है, इसमें चार फुट का डिवाइडर है. सड़क की दोनों ओर लगभग 20 फुट अवैध रूप से पार्किंग होती है. शांति भवन की तरफ आठ फुट पार्किंग व चार फुट फुटपाथ है. सड़क की दूसरी ओर राजेंद्र मार्केट के सामने भी पार्किंग व फुटपाथ है. इस प्रकार 70 में 46 फुट सड़क बचती है. इसमें भी अवैध रूप से पार्किंग होती है. रिक्शा का स्टैंड नहीं है, लिहाजा रिक्शा भी यहां लगाया जाता है. कुछ फुटपाथ की दुकानें भी लगती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए