छात्रा पर हुआ एसिड अटैक, डीएसपी ने कहा- केरोसिन फेंक कर जलाने का प्रयास

Updated at : 21 Aug 2019 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रा पर हुआ एसिड अटैक, डीएसपी ने कहा- केरोसिन फेंक कर जलाने का प्रयास

तेतुलमारी : तेतुलमारी थाना क्षेत्र के पीएसटी स्टेशन रोड के मुहल्ले में मंगलवार की शाम कोचिंग जा रही किशोरी पर अपराधी ने एसिड का छिड़काव कर जलाने का प्रयास किया. हो-हल्ला करने पर अपराधी भाग निकला. वह अपने घर से करीब साढ़े तीन बजे गल्ली-मुहल्ला होते हुए अपने कोचिंग सेंटर जा रही थी, तभी घर […]

विज्ञापन
तेतुलमारी : तेतुलमारी थाना क्षेत्र के पीएसटी स्टेशन रोड के मुहल्ले में मंगलवार की शाम कोचिंग जा रही किशोरी पर अपराधी ने एसिड का छिड़काव कर जलाने का प्रयास किया.
हो-हल्ला करने पर अपराधी भाग निकला. वह अपने घर से करीब साढ़े तीन बजे गल्ली-मुहल्ला होते हुए अपने कोचिंग सेंटर जा रही थी, तभी घर से 250 गज की दूरी पर गली में घटना को अंजाम दिया. लड़की के चिखने- चिल्लाने पर बगल घर की महिलाएं निकलीं, तब-तक अपराधी बाउंड्री फांद कर भाग चुके थे. उसका बांयां हाथ जख्मी हुआ है. पीड़िता ने दुपट्टा से आग बुझायी. किशोरी की सहपाठियों ने उसे बेहोशी की हालत में देखा तो तत्काल परिजनों को सूचना दी. इसके बाद पहुंची पुलिस उसे पीएमसीएच ले गयी.
बाघमारा डीएसपी मनोज कुमार, तेतुलमारी थानेदार ध्रुवजी ओझा घटनास्थल पहुंचे और आसपास के लोगों व परिजनों से पूछताछ की.
पुराने विवाद का परिणाम : दादी
किशोरी की दादी ने बताया कि 11 मई को हमारे घर में चोरी हुई थी. उक्त मामले में पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ किशोरी से चिह्नित करवाया था. उसके करीब 15 दिन बाद लड़की अपने कमरे में अकेले सोयी थी, तो अपराधी ने खिड़की खोल चाकू से वार किया था. उसमें किशोरी के हाथ में दो गहरे जख्म हो गये थे. इसके बाद फिर यह घटना घटी.
अपराधी आसपास का ही है. इस संबंध में बाघमारा डीएसपी ने कहा कि किशोरी पर हमला हुआ है, इसकी जांच की जा रही है. प्रथमदृष्टया केरोसिन फेंक कर जलाने का प्रयास लग रहा है. घटनास्थल से एसिड का नमूना नहीं पाया गया है, बावजूद अनुसंधान जारी है. आरोपी को जल्द से गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola