जोड़ापोखर में रंगदारी नहीं देने पर मवेशी कारोबारी के घर पर हमला, बच्ची घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जोड़ापोखर : थाना क्षेत्र के गुलजारबाग में रहने वाले मवेशी कारोबारी अमरुल्लाह के घर पर शनिवार की रात कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया. भुजाली से किये गये वार में कारोबारी तो बच गया, लेकिन उसकी पांच वर्षीया पुत्री घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. अमरुल्लाह ने […]

विज्ञापन

जोड़ापोखर : थाना क्षेत्र के गुलजारबाग में रहने वाले मवेशी कारोबारी अमरुल्लाह के घर पर शनिवार की रात कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया. भुजाली से किये गये वार में कारोबारी तो बच गया, लेकिन उसकी पांच वर्षीया पुत्री घायल हो गयी.

विज्ञापन
उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. अमरुल्लाह ने जोड़ापोखर थाना में दो युवकों के खिलाफ रंगदारी मांगने व मारपीट करने की शिकायत की. कहा है कि वह दुधारू पशुओं का कारोबार करता है.
उससे कई बार पापा व मुन्ना नाम के दो युवक रंगदारी मांग चुके हैं. जब रंगदारी देने से साफ मना कर दिया तो गुस्साये युवकों ने हमला कर दिया. सूचना पाकर जोड़ापोखर थाना के एएसआइ एसके वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे. घायल बच्ची को उठाकर इलाज के लिए भेजा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola