पांचवें दिन पोखरिया में उतराया सुनील का शव
धनसार : धनसार के नयी दिल्ली कॉलोनी स्थित पोखरिया में डूबे सुनील भुईयां का शव घटना के पांचवें दिन स्वतः पानी के ऊपर आ गया. एनडीआरएफ की टीम ने शव को पानी से निकाल धनसार पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. शव निकलते ही सुनील के […]
धनसार : धनसार के नयी दिल्ली कॉलोनी स्थित पोखरिया में डूबे सुनील भुईयां का शव घटना के पांचवें दिन स्वतः पानी के ऊपर आ गया. एनडीआरएफ की टीम ने शव को पानी से निकाल धनसार पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया.
शव निकलते ही सुनील के परिजन रोने बिलखने लगे. बताते हैं कि पिछले शुक्रवार को नहाने के दौरान शंकर रविदास इस पोखरिया में डूब गया था. शंकर को निकालने पोखरिया में उतरा सुनील भुईयां भी पानी में डूब गया. दूसरे दिन शनिवार को शंकर का शव पानी के ऊपर आ गया था.
जबकि सुनील की तलाश में शनिवार से ही एनडीआरएफ की टीम जुट गयी, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी टीम को सफलता नहीं मिल सकी. पुलिस, पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू सिंह व अन्य लोग भी टीम का हौसला बढ़ाते रहे. सुनील का शव मिलते ही एनडीआरएफ की टीम व धनसार पुलिस ने राहत की सांस ली.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए