कल जारी होगी बीआइटी की पहली सीट अलॉटमेंट

Updated:
विज्ञापन

च्वॉइस फिलिंग का दौर हुआ समाप्त धनबाद : झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पीटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (जेसीइसीइबी) द्वारा बीआइटी सिंदरी समेत राज्य के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन के लिए चयनित छात्रों की पहली सीट एलॉटमेंट सोमवार को जारी कर दी जायेगी. शनिवार को राज्य के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग की अंतिम […]

विज्ञापन

च्वॉइस फिलिंग का दौर हुआ समाप्त

आपके शहर में

विज्ञापन

धनबाद : झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पीटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (जेसीइसीइबी) द्वारा बीआइटी सिंदरी समेत राज्य के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन के लिए चयनित छात्रों की पहली सीट एलॉटमेंट सोमवार को जारी कर दी जायेगी. शनिवार को राज्य के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि थी.

फर्स्ट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को आठ व नौ जुलाई तक एडमिशन की राशि कुछ भाग उन्हें काउंसेलिंग से पहले जमा करना है. इस राशि का उल्लेख अभ्यर्थियों के एलॉटमेंट लेटर पर होगा. चयनित छात्रों को अलॉटेड कॉलेजों में नौ से 13 जुलाई के बीच आ कर नामांकन लेना है. हालांकि अलॉटमेंट लेटर में छात्रों को किस तिथि पर संस्थान में आ कर नामांकन लेना है, इसका उल्लेख होगा.

बीआइटी में 680 सीट

जेसीइसीइबी द्वारा राज्य के 12 सरकारी और प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज की 3796 सीटों के यह एलॉटमेंट जारी किया जायेगा. इसमें बीआइटी सिंदरी की 680 सीट शामिल है. बीआइटी में 10 विभागों में यह सीट हैं. इसमें केमिकल इंजीनियरिंग -91, सिविल में 98, कंप्यूटर साइंस में 38, इलेक्ट्रिकल में 99, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन-52, आइटी 40, मैकेनिकल में 105, मेटलर्जिकल में 54, माइनिंग में 49 और प्रोडक्शन में 54 सीट हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola