बाघमारा के अभय प्रताप को राज्य में दूसरा स्थान

Updated:
विज्ञापन

बाघमारा : प्रखंड के हरिणा निवासी कोइरीडीह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक श्रवण कुमार के पुत्र अभय प्रताप ने झारखंड पाॅलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जामिनेशन के जारी रिजल्ट में सूबे में दूसरा स्थान हासिल किया है. उसे 150 में 137 अंक मिले हैं. अभय का कैटेगरी रैंक राज्य में पहला है. परिणाम रविवार को जारी किया गया. सरस्वती […]

विज्ञापन

बाघमारा : प्रखंड के हरिणा निवासी कोइरीडीह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक श्रवण कुमार के पुत्र अभय प्रताप ने झारखंड पाॅलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जामिनेशन के जारी रिजल्ट में सूबे में दूसरा स्थान हासिल किया है. उसे 150 में 137 अंक मिले हैं. अभय का कैटेगरी रैंक राज्य में पहला है. परिणाम रविवार को जारी किया गया. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाघमारा से 10वीं में पूरे जिले में 98% अंक के साथ छठा स्थान पाने वाला अभय प्रताप एकबार फिर चर्चा में है. अभय की सफलता पर परिजन गद्गद हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
सफलता के बारे में अभय से पूछे जाने पर उसने कहा कि प्रतियोगिता परीक्षा का अनुभव प्राप्त करने के लिए उसने यह परीक्षा दी थी. उसका लक्ष्य प्लस टू कर आइआइटी में दाखिला लेना है. वह अभी से तैयारी में जुट गया है. पिता श्रवण कुमार, माता द्रौपदी देवी तथा बहनें सोनाली कुमारी एवं अन्नू प्रिया काफी खुश हैं. अन्नू बीआइटी सिंदरी से पासआउट होकर टीसीएस कंपनी में नौकरी कर रही है.
वहीं सोनाली पॉलिटेक्निक कर रही है. पिता ने कहा कि अभय वैज्ञानिक बन देश की सेवा करना चाहता है. सफलता की जानकारी मिलने पर एसएसवीएम के प्राचार्य राजाराम शर्मा एवं उप प्राचार्य शमरेंद्र साहू आज शाम हरिणा स्थित अभय के घर पहुंचे और बधाई दी.
फ़ोटो अभय प्रताप का फाइल फोटो
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola