ठगी के शिकार आरएसपी के रिटायर्डकर्मी ने खुदकुशी की

Updated at : 02 May 2019 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
ठगी के शिकार आरएसपी के रिटायर्डकर्मी ने खुदकुशी की

धनबाद. आरएसपी कॉलेज के रिटायर्ड कर्मी रमेश प्रसाद (62) ने कीटनाशक खाकर अात्महत्या कर ली. निचितपुर हॉल्ट के समीप से उनका शव बरामद किया गया. शव के साथ जीआरपी ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है.सुसाइड नोट में रमेश प्रसाद ने लिखा है कि उनका ही पुराना सहकर्मी फुलवार निचितपुर निवासी इंद्रदेव रविदास ने पेंशन […]

विज्ञापन
धनबाद. आरएसपी कॉलेज के रिटायर्ड कर्मी रमेश प्रसाद (62) ने कीटनाशक खाकर अात्महत्या कर ली. निचितपुर हॉल्ट के समीप से उनका शव बरामद किया गया. शव के साथ जीआरपी ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है.सुसाइड नोट में रमेश प्रसाद ने लिखा है कि उनका ही पुराना सहकर्मी फुलवार निचितपुर निवासी इंद्रदेव रविदास ने पेंशन चालू करवाने का प्रलोभन देकर उनसे और उनके जैसे आठ रिटायर्ड कर्मियों से लगभग 60 हजार रुपये की ठगी की है. मामले में जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जांच में अभी तक यह तथ्य सामने आया है कि इंद्रदेव रविदास ने रमेश प्रसाद से होटल खोलने के नाम पर इन पैसों के अलावा अलग से डेढ़ लाख रुपये लिए थे. रमेश प्रसाद इसको लेकर काफी तनाव में रह रहे थे.
उसी पैसे की मांग करने के लिए वह सोमवार को निचितपुर गये थे. मगर पैसा नहीं मिलने पर उन्होंने कीटनाशक खाकर निचितपुर हॉल्ट में अपनी जान दे दी. जीआरपी को उनका शव सोमवार को मिला था. उनके पास से सुसाइड नोट के अलावा एक कीटनाशक की बोतल भी बरामद हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola