नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करनेवाला दोषी करार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद : आठ वर्षीय लड़की के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में मंगलवार को पोक्सो के विशेष न्यायाधीश सुरेंद्र शर्मा की अदालत ने जेल में बंद गोधर निवासी अमरनाथ चौहान को भादवि की धारा 354(ए) में रिहा कर दिया, जबकि पोक्सो एक्ट की धारा 6 में दोषी करार दिया. अदालत 25 मार्च 19 को […]

विज्ञापन

धनबाद : आठ वर्षीय लड़की के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में मंगलवार को पोक्सो के विशेष न्यायाधीश सुरेंद्र शर्मा की अदालत ने जेल में बंद गोधर निवासी अमरनाथ चौहान को भादवि की धारा 354(ए) में रिहा कर दिया, जबकि पोक्सो एक्ट की धारा 6 में दोषी करार दिया. अदालत 25 मार्च 19 को सजा सुनायेगी.

विज्ञापन

अभियोजन का संचालन अपर लोक अभियोजक ओमप्रकाश तिवारी ने किया. ज्ञात हो कि 4 नवंबर 17 को नाबालिग शौच के लिए अपने घर के बगल के मैदान में गयी हुई थी तभी पहले से घात लगाये बैठे पड़ोसी उसका हाथ पकड़ कर झाड़ी में खींच कर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत की. घटना के बाद पीड़िता ने अपने पिता को सब कुछ बताया. पिता ने केंदुआडीह थाना में कांड संख्या 181/17 दर्ज कराया. घटना डेढ़ बजे दिन की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola