रघुकुल के राज आनंद के घर लुटेरों का धावा

धनबाद : बरवाअड्डा थानांतर्गत भेलाटांड़ पंचायत भवन (धैया) के पास डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह के प्रतिनिधि राज आनंद के घर शनिवार की शाम साढ़े सात बजे तीन नकाबपोश लुटेरों ने धावा बोला. लेकिन राज आनंद के बड़े भाई छात्र नेता (एमएसएफ) वीरू आनंद सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह के विरोध के कारण उन्हें खाली […]
धनबाद : बरवाअड्डा थानांतर्गत भेलाटांड़ पंचायत भवन (धैया) के पास डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह के प्रतिनिधि राज आनंद के घर शनिवार की शाम साढ़े सात बजे तीन नकाबपोश लुटेरों ने धावा बोला. लेकिन राज आनंद के बड़े भाई छात्र नेता (एमएसएफ) वीरू आनंद सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह के विरोध के कारण उन्हें खाली हाथ भागना पड़ा.
इस दौरान लुटेरों ने धारदार हथियार से वार कर प्रियंका को घायल कर दिया. राज आनंद व उनके भाई वीरू आनंद एक ही घर में आमने-सामने रहते हैं. राज अभी अपनी ससुराल सीवान गये हुए हैं. वह रघुकुल के करीबी लोगों में से एक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




