23-24 को विशेष कैंप, नाम छूटा है तो चढ़ा लें : उपायुक्त

धनबाद : चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में 23 व 24 फरवरी को विशेष कैंप लगाया जायेगा, जिसमें योग्य व छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदान सूची में दर्ज कराने का अंतिम मौका होगा. कैंप जिले के सभी मतदान केंद्र, समाहरणालय, डीआरडीए, प्रखंड कार्यालय में पूर्वाह्न नौ बजे से अपराह्न पांच बजे तक लगाये […]
धनबाद : चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में 23 व 24 फरवरी को विशेष कैंप लगाया जायेगा, जिसमें योग्य व छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदान सूची में दर्ज कराने का अंतिम मौका होगा. कैंप जिले के सभी मतदान केंद्र, समाहरणालय, डीआरडीए, प्रखंड कार्यालय में पूर्वाह्न नौ बजे से अपराह्न पांच बजे तक लगाये जायेगा.
ये बातें उपायुक्त ए दोड्डे ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही. उन्होंने कहा कि जिन मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे इस दो दिवसीय कैंप का लाभ उठाकर अावश्यक रूप से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा लें. मौके पर अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) राकेश कुमार दुबे, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी इशा खंडेलवाल व सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी नेहा पाठक भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










