बरारी में शिफ्ट होगा आरएसपी

Updated:
विज्ञापन

15.5 एकड़ जमीन पर होगा कॉलेज का निर्माण बरारी रोपवे के पूर्व जीएम आवास में बनेगा कॉलेज धनबाद : झरिया का ऐतिहासिक आरएसपी कॉलेज बरारी में शिफ्ट होगा. कॉलेज निर्माण को लेकर बीसीसीएल भू संपदा विभाग ने 15.5 एकड़ जमीन की एनओसी दे दी है. नुनुडीह मौजा में बीसीसीएल की भूलन बरारी रोपवे के पूर्व […]

विज्ञापन

15.5 एकड़ जमीन पर होगा कॉलेज का निर्माण

आपके शहर में

विज्ञापन
बरारी रोपवे के पूर्व जीएम आवास में बनेगा कॉलेज
धनबाद : झरिया का ऐतिहासिक आरएसपी कॉलेज बरारी में शिफ्ट होगा. कॉलेज निर्माण को लेकर बीसीसीएल भू संपदा विभाग ने 15.5 एकड़ जमीन की एनओसी दे दी है. नुनुडीह मौजा में बीसीसीएल की भूलन बरारी रोपवे के पूर्व जीएम के आवास परिसर में आरएसपी काॅलेज का निर्माण होगा. इस आलोक में भू संपदा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना सोमवार को जेआरडी प्रबंधन को प्राप्त हो गयी है.
बता दें कि कोयला मंत्रालय के निर्देश के बाद बीसीसीएल भू-संपदा विभाग ने काॅलेज निर्माण के लिए जमीन का एनओसी दे दिया है. अब कालेज निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. कोयला मंत्रालय ने 23 जनवरी को बीसीसीएल के सीएमडी कोआदेश से संबंधी पत्र भेजा था.इसके पूर्व केंद्र सरकार की कैबिनेट ने जमीन स्थानांतरण के प्रस्ताव पर मुहर लगायी थी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola