धनबाद : तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : तय गति सीमा से ज्यादा तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ बुधवार को यातायात पुलिस और सड़क सुरक्षा सेल (पीआइयू) ने संयुक्त से अभियान चलाया गया. हीरक रोड स्थित बिरसा मुंडा पिकनिक स्पॉट के पास चलाये गये अभियान का नेतृत्व यातायात पुलिस उपाधीक्षक दिनेश गुप्ता व यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश्वर […]

विज्ञापन
धनबाद : तय गति सीमा से ज्यादा तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ बुधवार को यातायात पुलिस और सड़क सुरक्षा सेल (पीआइयू) ने संयुक्त से अभियान चलाया गया. हीरक रोड स्थित बिरसा मुंडा पिकनिक स्पॉट के पास चलाये गये अभियान का नेतृत्व यातायात पुलिस उपाधीक्षक दिनेश गुप्ता व यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश्वर वर्मा कर रहे थे. इंटरसेप्टर व्हीकल के साथ चलाये गये इस अभियान में 37 से अधिक वाहनों की रफ्तार दर्ज की गई. उनमें से 06 वाहनों को तय गति सीमा के उल्लंघन का दोषी पाया गया.
दोषी पाये गये वाहनों का मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार चालान काटा गया. अभियान में सड़क सुरक्षा सेल (पीआइयू) अधिकारी पुष्कर कुमार और विवेक साव मौजूद थे. शहर में बीते दिनों में रफ्तार ने कई ज़िंदगी छीन ली है. हीरक रोड बीते दिनों में रफ्तार के कारण हो चुकी कई दर्दनाक सड़क दुर्घटनाओं की गवाह है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola