धनबाद जेल में छापा, वार्डों की तलाशी
Updated at : 09 Dec 2018 10:24 AM (IST)
विज्ञापन

खैनी-चुनौटी और ताश की गड्डी के सिवा कुछ नहीं मिला धनबाद : धनबाद जेल में शनिवार की रात लगभग दो घंटे तक छापामारी की गयी. कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. सिटी एसपी पीयूष पांडेय, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राकेश दूबे व सदर अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम के नेतृत्व में चली छापामारी में पुलिस उपाधीक्षक मुकेश […]
विज्ञापन
खैनी-चुनौटी और ताश की गड्डी के सिवा कुछ नहीं मिला
धनबाद : धनबाद जेल में शनिवार की रात लगभग दो घंटे तक छापामारी की गयी. कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. सिटी एसपी पीयूष पांडेय, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राकेश दूबे व सदर अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम के नेतृत्व में चली छापामारी में पुलिस उपाधीक्षक मुकेश कुमार, जगदीश प्रसाद, दिनेश गुप्ता, सरिता मूर्मू , विजय कुमार कुशवाहा, गोपाल कलुन्डिया, बैंक मोड़, धनसार, सरायढेला, गोविंदपुर व धनबाद थानेदार के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे. जेल अधीक्षक अजय प्रजापति व जेलर अनिमेश चौधरी भी साथ थे. जेल में साढ़े आठ बजे से पौने 10 बजे तक एक-एक वार्ड की तलाशी ली गयी.
विधायक संजीव सिंह, रघुकुल समर्थकों के वार्ड समेत सभी 27 वार्ड व हॉस्पिटल वार्ड की तलाशी ली गयी. महिला वार्ड की भी तलाशी हुई. तलाशी में खैनी, चुनौटी, ताश की गड्डी व एक रेजर मिला है. ठंड की रात में जेल में तलाशी से बंदियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




