धनबाद : पूर्व सीएमडी अब्दुल कलाम को मिलेगा लाइफ टाइम एचिवमेंट अवार्ड

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : इंडियन माइंस मैनेजर एसोसिएशन (एम्मा) का छठा सम्मेलन शनिवार को कोयला नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित होगा. इस दौरान ‘खनन उद्योग : चुनौतियां व अवसर’ विषय पर चर्चा की जायेगी. उम्मीद है कि इस दौरान बदलते आर्थिक परिदृश्य तथा औद्योगिक हालात में उत्पन्न चुनौतियों से निबटने और संभावनाओं पर मंत्रणा होगी. मौके […]

विज्ञापन
धनबाद : इंडियन माइंस मैनेजर एसोसिएशन (एम्मा) का छठा सम्मेलन शनिवार को कोयला नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित होगा. इस दौरान ‘खनन उद्योग : चुनौतियां व अवसर’ विषय पर चर्चा की जाये���ी. उम्मीद है कि इस दौरान बदलते आर्थिक परिदृश्य तथा औद्योगिक हालात में उत्पन्न चुनौतियों से निबटने और संभावनाओं पर मंत्रणा होगी. मौके पर कोल इंडिया की तीन अनुषंगी कंपनियों से संबंधित प्रमुखों की उपस्थिति विमर्श को अर्थपूर्ण बनायेगी. रोजमर्रे के कामकाज में पेश होने वाली परेशानियों के बीच रह कर जिम्मेदारी निभाना अधिकारियों के लिए चुनौती बनती जा रही है. ऐसे में संघ की अपेक्षा होगी कि क्षेत्र के शीर्ष पुरुषों का विमर्श उनके लिए लाभकारी हो.
इस मौके पर कोयला उद्योग में जिम्मेदारी के पदों पर रहते हुए उल्लेखनीय योगदान के लिए बीसीसीएल के पूर्व सीएमडी सह कोल इंडिया के निदेशक (तकनीकी) रहे अब्दुल कलाम को संघ इम्मा लाइफ टाइम एचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित करेगा. विदित हो कि श्री कलाम ने अपने करियर के आरंभिक दिनों में धनबाद कोयलांचल में कोयला अधिकारी रह चुके हैं. इसके साथ ही एनसीएल के सीएमडी पीके सिन्हा को एम्मा एक्सिलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा.
पीके सरकार होंगे मुख्य अतिथि : खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के महानिदेशक पीके सरकार सेमिनार के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि इसीएल के सीएमडी पीएस मिश्रा होंगे. वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसीसीएल सह सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह करेंगे. इस दौरान बीसीसीएल के सभी एरिया के महाप्रबंधक सहित बड़ी संख्या में कोयला अधिकारी उपस्थित रहेंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola