भूली एमपीआइ हॉल पर निगम का कब्जा?

Updated:
विज्ञापन

भूली : भूली का एमपीआइ हॉल इन दिनों भूली टाउन एडमिनिस्ट्रेशन (बीटीए) बीसीसीएल व नगर निगम के बीच विवाद का विषय बन गया है. स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देने के लिए नगर निगम द्वारा यहां साढ़े लौ लाख रुपये में मरम्मत का काम शुरू कराया जा रहा है. काम की देखरेख पार्षद […]

विज्ञापन
भूली : भूली का एमपीआइ हॉल इन दिनों भूली टाउन एडमिनिस्ट्रेशन (बीटीए) बीसीसीएल व नगर निगम के बीच विवाद का विषय बन गया है. स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देने के लिए नगर निगम द्वारा यहां साढ़े लौ लाख रुपये में मरम्मत का काम शुरू कराया जा रहा है. काम की देखरेख पार्षद अरुणा देवी के प्रतिनिधि अशोक यादव कर रहे हैं. इधर बीसीसीएल का कहना है कि बिना एनओसी के नगर निगम का काम शुरू कराना गलत हैं. वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि निगम द्वारा बिना टेंडर के काम कराया जा रहा है, यह सीधे पैसे की लूट है.
क्या कहता है बीटीए प्रबंधन : बीटीए के पीएम बीडी सिंह का कहना है कि एमपीआइ हॉल पूर्ण रुप से बीसीसीएल की संपत्ति है. बीटीए के अधीन यह हॉल है, इसकी चाबी भी बीटीए के पास है. अगर वहां कोई काम करवा रहा है, तो इसकी जानकारी ली जायेगी. काम को बंद कराया जायेगा.
निगम करवा रहा काम : मेयर
मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि बीटीए हाॅल की मरम्मत निगम करवा रहा है. निगम में जो भी काम होते हैं, उसके लिए टेंडर निकाला जाता है. बिना टेंडर के कोई काम नहीं होता है. भूली भी निगम के अंदर आता है. वहां का विकास हमारी जिम्मेदारी है.
एनओसी मिला न टेंडर, हो कार्रवाई : सिंह
भूली बस्ती के चट्टान सिंह ने एमपीआइ हॉल में हो रहे काम को लेकर नगर आयुक्त को पत्र लिखा है. पत्र में कहा है कि बिना टेंडर निकाले यहां गुपचुप तरीके से काम हो रहा है. बीसीसीएल की संपत्ति एमपीआइ हॉल को सामुदायिक भवन बनाकर 10 लाख का काम बिना एनओसी के ही कराया जा रहा है. इसकी जांच की जाये.
मामले की जांच हो : मौसमी
पार्षद 15 की पार्षद मौसमी कुमारी ने कहा कि एमपीआई हॉल बीसीसीएल की संपत्ति है, जिसमें सामाजिक कार्यक्रम एवं खेलकूद के लिए यह भवन भूली क्षेत्रीय कार्यालय बीटीए की देखरेख में है. यदि बिना टेंडर के काम हो रहा है, तो पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग करूंगी.
बीसीसीएल ने हाथ खड़े किये, तो निगम आगे आया
वार्ड 16 के पार्षद प्रतिनिधि अशोक यादव ने कहा कि भूली टाउनशिप में बीसीसीएल ने विकास कार्यों से हाथ खड़े कर लिये है. कई वर्षों से बीटीए कार्य नहीं कर रहा है. ऐसे में निगम की जिम्मेदारी यहां बढ़ गयी हैं. इसी के तहत हम काम करवा रहे हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola