नहीं मिलेगा पैसा, तो नहीं मिलेगी बिजली : डीवीसी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : शहर में बिजली संकट जारी है. बुधवार के दिन में शहरी इलाकों में नौ घंटे बिजली काटी गयी. रात अभी बाकी है. डीवीसी के प्रवक्ता एम विजय दोहराते हैं ‘बकाया राशि नहीं मिलेगी तो लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ेगा. इसमें डीवीसी कुछ नहीं कर सकता है. 3300 करोड़ का बकाया कम नहीं […]
विज्ञापन
धनबाद : शहर में बिजली संकट जारी है. बुधवार के दिन में शहरी इलाकों में नौ घंटे बिजली काटी गयी. रात अभी बाकी है. डीवीसी के प्रवक्ता एम विजय दोहराते हैं ‘बकाया राशि नहीं मिलेगी तो लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ेगा. इसमें डीवीसी कुछ नहीं कर सकता है. 3300 करोड़ का बकाया कम नहीं होता है.
अगर इतना पैसा उन्हें मिल जाये तो डीवीसी एक दर्जन से अधिक नये ग्रिड चालू कर सकता है. बिजली समस्या मामले में सरकार को जल्द से जल्द भुगतान कर देना चाहिए ताकि लोगों की परेशानी खत्म हो सके.’
सुबह से ही कटी रही बिजली : बुधवार को शहरी क्षेत्रों में नौ घंटे लोड शेडिंग की गयी. शहरी इलाकों में बिजली कटौती सुबह से ही चालू हो गयी थी. सरायढेला में सुबह 6:30 से 8:30 दोपहर 12:00 से 1:00 और शाम को 5:00 से 6:00 बजे तक लोड शेडिंग की गयी. गोधर के दोनों फीडर में पूर्वाह्न 11:30 से 12:30 तक लोड शेडिंग की गयी, जिसमें बैंक मोड़, वासेपुर, हीरापुर, धैया, बरटांड़, एलसी रोड, कोर्ट कैंपस आदि क्षेत्र शामिल है.
वहीं गणेशपुर के दोनों फीडर में दोपहर 12:00 से अपराह्न 2:00 और शाम को 6:30 से 8:30 बजे तक बिजली कटौती की गयी. धैया फीडर में मेन लाइन में काम के चलते झारुडीह, धैया, भेलाटांड़ आदि इलाके में सुबह 8:00 से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली कटी रही.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन