छात्रा का हाथ पकड़ा, युवक की पिटाई
Updated at : 14 Aug 2018 7:00 AM (IST)
विज्ञापन

धनसार : धनसार थानांतर्गत बरमसिया ओवर ब्रिज के समीप सोमवार को दिन के तीन बजे कॉलेज से घर लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़ करने पर एक मजनूं की लोगों ने जमकर पिटाई की. बाद में उसे धनसार थाना को सौंप दिया गया. उसकी पहचान बरमसिया सहजानंद नगर निवासी दिवाकर के रूप में की गयी है. […]
विज्ञापन
धनसार : धनसार थानांतर्गत बरमसिया ओवर ब्रिज के समीप सोमवार को दिन के तीन बजे कॉलेज से घर लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़ करने पर एक मजनूं की लोगों ने जमकर पिटाई की. बाद में उसे धनसार थाना को सौंप दिया गया. उसकी पहचान बरमसिया सहजानंद नगर निवासी दिवाकर के रूप में की गयी है. वह शादीशुदा है.
क्या है मामला : बताया जाता है कि सोमवार को बरमसिया ओवरब्रिज के पास दिवाकर ने कॉलेज से घर लौट रही छात्रा का हाथ पकड़ लिया. उसे आइ लव यू कहते हुए छेड़ने लगा. लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे गये और दिवाकर को पकड़ उसकी जमकर पिटाई की. इस दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिये गये. दिवाकर हाथ जोड़कर फिर दुबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कहता रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




