बकाया देने के लिए बुला कर लाठी-डंडे से पीटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

धनसार : बकाया पैसा देने के लिए शनिवार की रात बुला कर मनईटांड़ निवासी कुणाल साव की तीन लोगों ने पिटाई कर दी. कुणाल को गंभीर अवस्था में एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. कुणाल की मां गौरी देवी का कहना है कि 30 जून की रात लगभग 11:30 बजे गोल बिल्डिंग के […]
विज्ञापन
धनसार : बकाया पैसा देने के लिए शनिवार की रात बुला कर मनईटांड़ निवासी कुणाल साव की तीन लोगों ने पिटाई कर दी. कुणाल को गंभीर अवस्था में एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. कुणाल की मां गौरी देवी का कहना है कि 30 जून की रात लगभग 11:30 बजे गोल बिल्डिंग के राज बर्मन, गौरव जान मंडल व धोबा सिंह ने फोन कर बकाया पैसे देने के लिए बुलाया.
जब कुणाल गोल बिल्डिंग के पास पहुंचा तो उन लोगों ने उसकी लाठी डंडे से पिटाई कर बुरी तरह घायल कर दिया. सूचना पाकर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गये. गौरी देवी की शिकायत धनसार थाना में मामला दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










