Deoghar news : रोजगार मेला में 88 शार्टलिस्ट हुए व 17 को मिला ऑन-द-स्पॉट ऑफर लेटर

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : रोजगार मेला में 88 शार्टलिस्ट हुए व 17 को मिला ऑन-द-स्पॉट ऑफर लेटर

डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर जिला नियोजनालय, देवघर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया. जिला नियोजनालय में 371 ने कराया पंजीकरण.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर . डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर बुधवार को झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से जिला नियोजनालय, देवघर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया. मेला में कुल 371 स्थानीय युवा-युवतियों ने भाग लिया, जिनमें से 88 प्रतिभागियों को शार्टलिस्ट किया गया और विभिन्न कंपनियों ने 17 युवाओं को ऑन-द-स्पॉट ऑफर लेटर दिया. जिला नियोजन पदाधिकारी प्रीति कुमारी ने बताया कि स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए आने वाले दिनों में भी रोजगार मेले और भर्ती-कैंप का आयोजन जारी रहेगा, ताकि युवाओं को उनकी योग्यता और रुचि के अनुसार रोजगार मिलने में आसानी हो.

मेला में निजी क्षेत्र की नौ कंपनियों हुई शामिल

रोजगार मेला में प्रमुख रूप से निजी क्षेत्र की नौ कंपनियों ने आये हुए युवाओं का इंटरव्यू किया और उनमें से कई का चयन किया. कंपनियों में रांची पैशेंट केयर सर्विसेज (आरपीसीएस), बिड़ला न्यू लिमिटेड (एचआईएल) जसीडीह, टेकरीवाल मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड देवघर, माउंट लिटेरा जी स्कूल देवघर, होटल मधुमाला इंटरनेशनल देवघर, भारत जीवन बीमा निगम देवघर, मूवा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मधुपुर, इम्पीरियल हाइट्स देवघर और होप न्यूरो हॉस्पिटल देवघर शामिल थीं.

मेला में लेखाकार, होम केयर नर्स, डिलीवरी बॉय, अप्रेंटिस, कंप्यूटर ऑपरेटर, बिक्री कार्यकारी, सुरक्षा गार्ड, वेटर, बीमा एजेंट, इलेक्ट्रिशियन, सुपरवाइजर, रूम अटेंडेंट, नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय, रिसेप्शनिस्ट, एक्स-रे/एमआरआइ तकनीशियन जैसे विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया. रोजगार मेला को सफल बनाने में नियोजनालय के समीर जेवियर मरांडी, जेपी शरण, प्रियव्रत मिश्रा (यूएनडीपी), चंदन कुमार सहित अन्य कर्मियों ने सक्रिय सहयोग दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola