सड़क हादसे में मृत युवक की हुई पहचान, शिवगंगा के समीप का था रहनेवाला
नगर थाना क्षेत्र के सलौनाटांड़ इलाके में स्टेट बैंक ट्रेनिंग सेंटर के पास रविवार देर रात में एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकरा गयी थी. इस घटना में मृत बाइक सवार की पहचान कर ली गयी है. मृतक का नाम सुशांत कश्यप (18 वर्ष) है, जो नगर थाना क्षेत्र के शिवगंगा के समीप मुहल्ले का रहनेवाला था.
वरीय संवाददाता, देवघर नगर थाना क्षेत्र के सलौनाटांड़ इलाके में स्टेट बैंक ट्रेनिंग सेंटर के पास रविवार देर रात में एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकरा गयी थी. इस घटना में मृत बाइक सवार की पहचान कर ली गयी है. मृतक का नाम सुशांत कश्यप (18 वर्ष) है, जो नगर थाना क्षेत्र के शिवगंगा के समीप मुहल्ले का रहनेवाला था. नगर थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया था. सोमवार की देर शाम मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और मृतक शव की पहचान की. पुलिस को दिये आवेदन में मृतक के पिता किशोर पलिवार ने कहा है कि उनका बेटा 10 नवंबर की शाम करीब छह बजे घर से कुछ काम के लिए निकला था, जो देर रात तक घर नहीं लौटा. सोमवार को दिनभर उसकी खोज करते रहे. खोजबीन के क्रम में पता चला कि उसके पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है. नगर थाने की पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराकर उसका शव वहीं रखवा दिया है. पहचान के लिए परिजन के साथ वे 11 नवंबर की देर शाम में सदर अस्पताल पहुंचे. वहां शव की पहचान की. इसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर पुत्र के शव को वे अंतिम संस्कार के लिए ले गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए