शिवगंगा के पास पॉकेटमारी के शक में युवक की पिटाई, डायल-112 ने भीड़ से छुड़ाया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर में शिवगंगा के पास पॉकेटमारी के शक में युवक को भीड़ ने पीटा. डायल-112 पर सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाकर इलाज के लिए भेजा. आरोपी से कोई सामान बरामद नहीं.

विज्ञापन

देवघर. मंगलवार सुबह शिवगंगा के समीप पॉकेटमारी के आरोप में लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. युवक की पिटाई होते देख किसी ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी.

विज्ञापन

डायल-112 की सूचना पर पहुंची पीसीआर टीम

सूचना मिलते ही पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और भीड़ से युवक को छुड़ाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गयी. इलाज कराने के बाद पीसीआर पुलिस ने उसे नगर थाना के हवाले कर दिया.

आरोपी के पास से नहीं मिला कोई सामान या रुपये

मिली जानकारी के अनुसार, कथित पॉकेटमारी के आरोपी ने अपना नाम पिंटू कुमार तांती और बिहार के समस्तीपुर का निवासी बताया गया है. हालांकि, उसके पास से कोई सामान या रुपये बरामद नहीं हुए हैं.

नगर थाना में पुलिस कर रही जांच

फ़िलहाल नगर थाना पुलिस उसे थाने में रखकर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola