एमएमडीआर अधिनियम के विरोध में 26 सितंबर को लोकभवन घेराव, संताल परगना से 10-12 हजार कांग्रेसी करेंगे रांची कूच

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

MMDR अधिनियम के विरोध में कांग्रेस 26 सितंबर को रांची में लोकभवन घेराव करेगी. देवघर से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे, संताल परगना से 10-12 हजार की भीड़ जुटने का अनुमान है.

विज्ञापन

देवघर. एमएमडीआर अधिनियम के विरोध में कांग्रेस ने 26 सितंबर को रांची में लोकभवन घेराव का कार्यक्रम तय किया है. इसे लेकर संताल परगना के सभी छह जिलों से कार्यकर्ताओं को रांची ले जाने की तैयारी चल रही है.

विज्ञापन

देवघर से हजारों कार्यकर्ताओं के रांची जाने का दावा

जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास ने कहा कि देवघर जिले से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रांची जायेंगे. इसके लिए प्रखंड स्तर पर तैयारी की जा रही है. जिला उपाध्यक्ष दिनेशानंद झा ने बताया कि प्रत्येक प्रखंड कमेटी के साथ जिला कमेटी भी रांची चलने की तैयारी में जुटी है.

जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से पांच हजार से अधिक का लक्ष्य

दिनेशानंद झा के अनुसार देवघर जिला सहित जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के रांची पहुंचने का लक्ष्य है. वहीं संताल परगना के जिलों से कुल 10 से 12 हजार कार्यकर्ताओं के रांची रवाना होने का अनुमान है.

बैठक और संपर्क अभियान जारी

आंदोलन को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकें और संपर्क अभियान चलाया जा रहा है. प्रखंड एवं जिला स्तर की कमेटियों को जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola