इस बार 10 दिनों का होगा शारदीय नवरात्र, 18-19 अक्तूबर को दो दिन महाअष्टमी : हाथी पर आयेंगी मां दुर्गा

Updated:
विज्ञापन

AI-generated काल्पनिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इस साल शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर तक 10 दिनों का होगा. मां दुर्गा का हाथी पर आगमन और प्रस्थान शुभ माना जा रहा है.

विज्ञापन

देवघर : शारदीय नवरात्र इस बार तिथि की वृद्धि होने के कारण नौ के बजाय 10 दिनों का होगा. पंचांग के अनुसार नवरात्र की शुरुआत 11 अक्तूबर से होगी और 21 अक्तूबर को विजयादशमी के साथ इसका विधिवत समापन होगा. तिथियों के बढ़ने के कारण इस बार महाअष्टमी दो दिनों तक रहेगी. 18 और 19 अक्तूबर को अष्टमी तिथि रहेगी तथा दोनों दिन महाअष्टमी की पूजा की जायेगी. 20 अक्तूबर को महानवमी और 21 अक्तूबर को विजयादशमी की पूजा होगी.

विज्ञापन

गज पर होगा मां दुर्गा का आगमन और प्रस्थान

इस बार का नवरात्र मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान को लेकर भी खास है. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, मां दुर्गा का आगमन और प्रस्थान दोनों गज यानी हाथी पर होगा. इसे वर्षा और संपन्नता का संकेत माना जाता है. वहीं, विजयादशमी के दिन मां की यात्रा पश्चिम दिशा की होगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ और फलदायी मानी जाती है.

11 अक्तूबर से शुरू होगी नवरात्र पूजा

11 अक्तूबर, रविवार : प्रतिपदा तिथि रात 8:45 बजे तक रहेगी. इसी दिन कलश स्थापना होगी.

12 अक्तूबर, सोमवार : द्वितीया तिथि रात 9:27 बजे तक रहेगी.

13 अक्तूबर, मंगलवार : तृतीया तिथि रात 10:30 बजे तक रहेगी.

14 अक्तूबर, बुधवार : चतुर्थी तिथि रात 12:03 बजे तक रहेगी.

15 अक्तूबर, गुरुवार : पंचमी तिथि रात 1:53 बजे तक रहेगी.

16 अक्तूबर, शुक्रवार : षष्ठी तिथि रात 3:57 बजे तक रहेगी. इसी दिन बेलभरणी पूजा होगी.

17 अक्तूबर, शनिवार : महासप्तमी तिथि शाम 6:05 बजे तक रहेगी.

18 और 19 अक्तूबर को होगी महाअष्टमी पूजा

18 अक्तूबर, रविवार : महाअष्टमी पर दीप डाली आदि अर्पित किये जायेंगे. देर रात निशा पूजा होगी.

19 अक्तूबर, सोमवार : अष्टमी तिथि सुबह 9 बजे तक रहेगी. इस दिन भी महाअष्टमी की पूजा की जायेगी.

20 को महानवमी, 21 अक्तूबर को विजयादशमी

20 अक्तूबर, मंगलवार : महानवमी तिथि सुबह 9:42 बजे तक रहेगी.

21 अक्तूबर, बुधवार : विजयादशमी तिथि दिन के 11 बजे तक रहेगी. इसी के साथ शारदीय नवरात्र का विधिवत समापन होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola