सावन के रंग में रंगा मधुपुर, महिला संघ के महोत्सव में बिखरी लोक संस्कृति की छटा

Updated:
विज्ञापन

महोत्सव मनाती महिलाएं | Prabhat Khabar Network

मधुपुर महिला संघ ने उत्साह के साथ सावन महोत्सव का आयोजन किया. महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य-संगीत की प्रस्तुति दी. मेहंदी और मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए.

विज्ञापन

मधुपुर : शहर के काली मंडा स्थित होटल सभागार में मधुपुर महिला संघ के तत्वावधान में शनिवार को उत्साह के साथ सावन महोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम में संघ से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीतों पर नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी. हरे रंग के परिधानों में सजी महिलाओं ने सावन की खुशियां साझा कीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

मेहंदी और मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में मेहंदी, गीत-संगीत और मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इस दौरान सावन की लोक परंपरा और संस्कृति की मनमोहक झलक देखने को मिली. कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश महासचिव शबाना खातुन भी शामिल हुईं.

लोक संस्कृति को जीवंत रखने पर जोर

शबाना खातुन ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को आपस में जोड़ने के साथ लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने का कार्य करते हैं. कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों और विजेताओं को सम्मानित किया गया. मौके पर महिला संघ की अध्यक्ष मालती सिन्हा समेत अन्य महिलाएं मौजूद थीं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola