केस उठाने का दबाव, घर में घुसकर मारपीट और जेवर छीनने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

पति समेत ससुराल वालों पर घर में घुसकर मारपीट, महिला पर केस वापस लेने का दबाव बनाने और सोने-चांदी के जेवर लूटने का गंभीर आरोप. जांच की मांग.

विज्ञापन

मारगोमुंडा : थाना क्षेत्र के मुरलीपहाड़ी गांव निवासी शाहीदा खातून ने अपने पति समेत पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, पूर्व में दर्ज केस उठाने का दबाव बनाने और जेवरात छीनने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पति समेत ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

शाहीदा खातून ने बताया कि करीब सात वर्ष पूर्व उसकी शादी हबीब अंसारी से हुई थी. उसने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से निकालने और पति द्वारा तीन तलाक देने का आरोप लगाया है. इस मामले में मधुपुर एसडीजेएम न्यायालय में पीसीआर केस संख्या 37/2026 दर्ज है.

केस उठाने की धमकी देने का आरोप

पीड़िता के अनुसार, 19 अगस्त की रात करीब नौ बजे उसका पति हबीब अंसारी, उसकी दूसरी पत्नी समेत कई लोग उसके घर में घुस आये. आरोप है कि सभी ने उसके, उसकी मां और दिव्यांग पिता के साथ मारपीट की तथा केस उठाने की धमकी दी. विरोध करने पर दूसरी पत्नी द्वारा बाल पकड़कर गिराने और गला दबाने का भी आरोप लगाया गया है.

सोने का बेसर और चांदी की चेन छीनने का आरोप

मारपीट के दौरान पीड़िता की मां के नाक से सोने का बेसर और गले से करीब चार भर चांदी की चेन छीनने का भी आरोप लगाया गया है. शाहीदा खातून ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola