देवघर के छह खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन, शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया जिले का मान
राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता के लिए देवघर के छह खिलाड़ी चयनित | Prabhat Khabar Network
देवघर के 6 युवा खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान पक्का किया. अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में शानदार जीत....
देवघर : रांची के खेलगांव स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय खुली चयन प्रतियोगिता में देवघर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. जिले के छह खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन होने से खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है.
आपके शहर में
अंडर-19 में चार खिलाड़ियों ने मारी बाजी
अंडर-19 बालक वर्ग में आयुष कुमार (80 किग्रा), शिवम कुमार (70 किग्रा), कृष कुमार (65 किग्रा) और यश कुमार (60 किग्रा) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनायी.
अंडर-17 में दो खिलाड़ियों का चयन
अंडर-17 बालक वर्ग में आवेश राजा (48 किग्रा) और विशाल कुमार ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना चयन पक्का किया.
प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में मिली सफलता
खिलाड़ियों की सफलता पर डीइओ विनोद कुमार, एडीपीओ, फील्ड मैनेजर राम सागर सहित अन्य ने शुभकामनाएं दीं. जिला वुशु संघ के अध्यक्ष आजाद पाठक और सचिव संजय झा ने भी खुशी जतायी. खिलाड़ियों की सफलता में प्रशिक्षक हरिदास राय और प्रतिभा सिंह का अहम योगदान रहा. मैनेजर राकेश रंजन, सारिका प्रकाश और राधे शर्मा ने भी खिलाड़ियों को सहयोग दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए