सावधान! टेबल पंखे में दौड़ रहा था करंट, सफाई के दौरान महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर.

देवघर में दर्दनाक हादसा. बरदही गांव में टेबल पंखे से करंट लगने से 29 वर्षीय महिला की मौत. घर की सफाई बनी जानलेवा.

विज्ञापन

आशीष कुंदन, देवघर . सारवां थाना क्षेत्र के बरदही गांव में करंट की चपेट में आने से 29 वर्षीय महिला चंद्रावती देवी की मौत हो गयी . मृतका बरदही गांव निवासी राजू पुजहर की पत्नी थी . बताया जा रहा है कि घर की सफाई के दौरान महिला का संपर्क करंट प्रवाहित टेबल पंखे से हो गया था .

आपके शहर में

विज्ञापन

सफाई करते समय पंखे के संपर्क में आयी महिला

जानकारी के अनुसार, चंद्रावती देवी अपने घर की सफाई कर रही थी . इसी दौरान कमरे में रखे टेबल पंखे में करंट प्रवाहित हो रहा था . महिला को इसकी जानकारी नहीं थी . सफाई के दौरान उसका हाथ पंखे के संपर्क में आ गया, जिससे उसे जोरदार करंट का झटका लगा .

करंट लगते ही चंद्रावती मुर्छित होकर वहीं गिर पड़ी . घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गयी .

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

घटना की जानकारी मिलते ही पति राजू पुजहर और परिवार के अन्य सदस्य चंद्रावती को आनन-फानन में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे . यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया . हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी .

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

अस्पताल प्रबंधन की ओर से घटना की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को दी गयी . सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया . पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया . घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है .


विज्ञापन
अनुपम कुमार

लेखक के बारे में

By अनुपम कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola