मधुपुर में ट्रेन हादसे में मौत, घंटों बाद फोटो से हुई अधेड़ की पहचान

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर.

मधुपुर रेलखंड में ट्रेन की चपेट में आई अधेड़ की घंटों बाद फोटो से हुई पहचान. मानसिक रूप से बीमार था मृतक जुबैर रब्बानी.

विज्ञापन

आशीष कुंदन, देवघर . मधुपुर रेलखंड के लालगढ़ कुसमाहा के समीप ट्रेन की चपेट में आने से हुई अधेड़ की मौत के मामले में मृतक की पहचान हो गयी है . मृतक की पहचान मधुपुर थाना क्षेत्र के एसआरडी रोड निवासी 50 वर्षीय जुबैर रब्बानी के रूप में हुई है . मृतक के छोटे भाई इशरार रब्बानी ने फोटो देखकर अपने बड़े भाई की पहचान की .

आपके शहर में

विज्ञापन

देर शाम फोटो देखकर भाई ने की पहचान

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को लालगढ़ कुसमाहा के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी . घटना के बाद मृतक के पास से पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला था . इसके कारण काफी देर तक शव की पहचान नहीं हो सकी .

देर शाम किसी व्यक्ति ने मृतक की तस्वीर इशरार रब्बानी को भेजी . फोटो देखते ही उन्होंने मृतक की पहचान अपने बड़े भाई जुबैर रब्बानी के रूप में कर ली .

मानसिक रूप से बीमार था जुबैर

इशरार रब्बानी ने बताया कि उनका बड़ा भाई जुबैर रब्बानी मानसिक रूप से बीमार था . पहचान होने के बाद परिजन देवघर पहुंचे और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करायी .

पोस्टमार्टम के बाद शव ले गये परिजन

पहचान की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी की . पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया . परिजन शव को अपने साथ ले गये .

बता दें कि गुरुवार को मधुपुर रेलखंड स्थित लालगढ़ कुसमाहा के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी थी . पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिलने के कारण मधुपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया था . बाद में फोटो के माध्यम से मृतक की पहचान हो सकी .


विज्ञापन
अनुपम कुमार

लेखक के बारे में

By अनुपम कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola